Edited By Vaneet,Updated: 21 Sep, 2018 03:06 PM
थाना सदर पुलिस फाजिल्का ने गांव चांदमारी के निकट एक व्यक्ति को 7 किलो भुक्की चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। ....
फाजिल्का(नागपाल): थाना सदर पुलिस फाजिल्का ने गांव चांदमारी के निकट एक व्यक्ति को 7 किलो भुक्की चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. हरबंस लाल सी.आई.ए.स्टाफ फाजिल्का 20 सितंबर 2018 को दोपहर लगभग 3.00 बजे पुलिस पार्टी के साथ गश्त के सबंध में लिक रोड गांव चांदमारी पर पहुंचे तो सामने से मुख्तयार सिंह उर्फ सुखा वासी गांव कबूलशाह हिठाड़ हाल वासी गांव सैदो के उताड़ मोटरसाइकिल पर अपने आगे एक गट्टा प्लास्टिक में कुछ डालकर रखे हुए आता दिखाई दिया। जिसको संदेह के आधार पर चैक किया तो उसके पास से 7 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।