Edited By Sonia Goswami,Updated: 31 Oct, 2018 03:52 PM
:गुरुहारसहाय के साथ लगते गांव कचोरया वाले झुगे में जमीनी विवाद को लेकर आंगनबाड़ी महिला की हत्या का मामला सामने आया है।
गुरुहारसहाय(आवला):गुरुहारसहाय के साथ लगते गांव कचोरया वाले झुगे में जमीनी विवाद को लेकर आंगनबाड़ी महिला की हत्या का मामला सामने आया है।
महिला की पहचान 45 वर्षीय मायावती पत्नी स्व. गुरमीत सिंह के तौर पर हुई है। इस संबंधी जानकारी देते डी.एस.पी. जसवीर सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह 8.30 बजे परिवारिक सदस्यों ने जमीनी विवाद को लेकर मायावती की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्या को अंजाम देने वाले चारों आरोपी फरार हैं। मृतक महिला आंगबाड़ी वर्कर थी।