Edited By Vatika,Updated: 22 Oct, 2018 01:30 PM
पंजपीर नगर निवासी एक व्यक्ति ने गत रात्रि घरेलू झगड़े के चलते अपनी पत्नी को लोहे की रॉड से बुरी तरह प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। इधर पुलिस ने मृतका के परिजनों के ब्यान कलमबद्ध करते हुए जांच शुरू कर दी है।
अबोहर(भारद्वाज): पंजपीर नगर निवासी एक व्यक्ति ने गत रात्रि घरेलू झगड़े के चलते अपनी पत्नी को लोहे की रॉड से बुरी तरह प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। इधर पुलिस ने मृतका के परिजनों के ब्यान कलमबद्ध करते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पंजपीर नगर निवासी 35 वर्षीय अमनदीप कौर की मां कुलवंत पत्नी इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि मंदर सिंह जो कि चिनाई मिस्त्री का कार्य करता था और नशे का आदि था इससे तंग आकर उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी अमनदीप कौर की शादी करीब 13 वर्ष पहले मंदर सिंह से की थी। उस समय मंदर सिंह का एक लड़का अमरिन्द्र सिंह था। अमनदीप कौर से शादी के बाद उसके घर 2 लड़कों और एक लड़की ने जन्म लिया। कुलवंत कौर ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से मंदर सिंह फिर से दारू पीकर अक्सर उनकी बेटी से झगड़ा व मारपीट करता आ रहा था।
इसी घरेलू झगड़े के चलते बीती रात मंदर सिंह ने उसकी बेटी अमनदीप पर लोहे की राड से बुरी तरह प्रहार कर उसे अधमरा कर दिया। जब मंदर सिंह के बच्चों ने उन्हें इसकी सूचना दी तो उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से लहुलुहान अमनदीप को एम्बुलैंस से अस्पताल भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए फरीदकोट रैफर कर दिया। फरीदकोट पहुंचने के कुछ समय बाद ही जख्मों के ताव न सहते हुए अमनदीप ने दम तोड़ दिया। इधर घटना का समाचार मिलने पर रविवार सुबह नगर थाना नं. 1 की पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू करते हुए मृतका की मां कुलवंत व उसकी बहन राजविंदर के बयानों पर मंदर सिंह के खिलाफ 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इधर मृतका का फरीदकोट में पोस्टमार्टम करवाया गया।