Edited By Vatika,Updated: 10 May, 2018 11:26 AM
गांव फतेहगढ़ गहरी में हुए जमीनी रंजिश के कारण कत्ल के पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ उसके 2 साथियों को ट्रैक्टर के साथ काबू करने में सफलता हासिल की है लेकिन जिन हथियारों से वारदात को अंजाम दिया गया था, वे अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे। मामले में पुलिस...
गुरुहरसहाय(आवला): गांव फतेहगढ़ गहरी में हुए जमीनी रंजिश के कारण कत्ल के पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ उसके 2 साथियों को ट्रैक्टर के साथ काबू करने में सफलता हासिल की है लेकिन जिन हथियारों से वारदात को अंजाम दिया गया था, वे अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे। मामले में पुलिस ने 60 से 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला करने और असला एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस खूनी संघर्ष में युवती की मौत हो गई थी और आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया है।
थाना प्रभारी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि कल जमीनी रंजिश को लेकर हुए नौजवान लड़की के कत्ल के मामले में आज थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र आरूड़ सिंह व उसके साथी जोङ्क्षगद्र सिंह पुत्र जगतार सिंह और सुखपाल सिंह उर्फ सुक्खा करकांदी को वारदात में प्रयोग किए गए ट्रैक्टर के साथ अरैस्ट कर लिया गया है, परंतु वारदात में प्रयोग किए गए हथियार अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही बाकी आरोपी भी पकड़े जाएंगे। युवती के परिजनों ने कहा कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तब तक संस्कार नहीं होगा।इस खूनी संघर्ष में मरी युवती का शव पोस्टमार्टम के पश्चात गांव में पहुंचा तो उसे लेकर परिवार के सदस्यों ने प्रदर्शन किया और कहा कि वह युवती का अंतिम संस्कार तब तक नहीं करेंगे, जब तक पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके थाने में बंद नहीं करती। इस बात की सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और समाचार लिखे जाने तक वे युवती के परिजनों के साथ बातचीत करके माहौल को शांत करवाने में लगे हुए थे।
युवती की मौत व आधा दर्जन लोग हुए थे जख्मी
शिकायतकर्ता ने बताया कि इस जमीनी विवाद में आरोपियों ने परमजीत कौर पत्नी अजीत सिंह, मलकीत सिंह पुत्र कपूर सिंह, कपूर सिंह पुत्र हरदित्त सिंह के साथ मारपीट की और उन्हें जख्मी कर दिया। जांचकत्र्ता भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
जमीनी विवाद पर दिया था घटना को अंजाम
थाना गुरुहरसहाय के सहायक इंस्पैक्टर भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता अजीत सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी फतेहगढ़ गहरी ने बताया कि उसे 2 कनाल 4 मरले जमीन बलवंत सिंह ने ठेके पर दी थी, लेकिन आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र अरुड़ सिंह ने उक्त जमीन धोखे से अपने नाम करवा ली और लोन भी ले लिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह गत दिवस मंगल सिंह पुत्र बलवीर सिंह, सतनाम सिंह पुत्र बूटा सिंह, पिपल सिंह पुत्र स"ान सिंह, जगतार सिंह पुत्र दलीप, अरुड़ सिंह पुत्र बहाल सिंह, भूपिन्द्र सिंह पुत्र सतनाम सिंह, सुखमंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह, शमिन्द्र सिंह पुत्र सतनाम सिंह, जोगिन्द्र सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी फतेहगढ़ गहरी, सुक्खा सिंह निवासी करकंदी व इंद्रजीत सिंह निवासी लंबी ढाब एवं अन्य 60-70 लोगों के साथ गाडिय़ों में सवार होकर आए और बाद में जमीन को जोतना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी गुरप्रीत सिंह ने अपनी दस्ती राइफल का फायर किया जोकि उसकी भतीजी लक्ष्मी देवी पुत्री मलकीत सिंह को लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा सतनाम सिंह ने मार देने की नीयत से फायर तेज सिंह पुत्र मिट्ठू सिंह की तरफ चलाया, जोकि उसे लगा और वह जख्मी होकर गिर गया।