Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Feb, 2018 05:02 PM
पुलिस थाना मक्खू के गांव पीर मुहमन्द में एक नशेड़ी ने नशा करने से रोकने पर अपने पिता को कुल्हाड़ी मार कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार गांव पीर मुहम्मद के पूर्व सैनिन सुबेग सिंह पुत्र माघ सिंह ने अपने बेटे चरनजीत सिंह को पढ़ाई उपरांत सेना में...
मक्खू: पुलिस थाना मक्खू के गांव पीर मुहमन्द में एक नशेड़ी ने नशा करने से रोकने पर अपने पिता को कुल्हाड़ी मार कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार गांव पीर मुहम्मद के पूर्व सैनिन सुबेग सिंह पुत्र माघ सिंह ने अपने बेटे चरनजीत सिंह को पढ़ाई उपरांत सेना में भर्ती करवाया था।रिटायरमेंट से कुछ साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी और गांव आकर नशे की दलदल में धंस गया।
सुबेग सिंह अपने बेटे को नशा करने से रोकता था। गुरुवार दोपहर को भी नशा करने से रोकने पर तैश में आए चरनजीत सिंह ने अपने पिता को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घायल उतार दिया। घायल अवस्था में सुबेग सिंह को मक्खू लाया गया जहां गंभीर अवस्था में उसे जीरा रैफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।