मच्छरों के डंक से सहमे फिरोजपुर वासी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Apr, 2018 04:45 PM

mosquitoes in firozpur

मच्छरों ने इन दिनों जिला फिरोजपुर को दहला कर रख दिया है। मच्छरों ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। मच्छरों की तादाद इतनी बढ़ चुकी है कि लोग बीमारियों का शिकार होने लगे हैं।

फिरोजपुर(आनंद): मच्छरों ने इन दिनों जिला फिरोजपुर को दहला कर रख दिया है। मच्छरों ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। मच्छरों की तादाद इतनी बढ़ चुकी है कि लोग बीमारियों का शिकार होने लगे हैं।

जानकारी देते हुए स्थानीय निवासियों राजू, यशपाल, मास्टर सोलिया, स्वर्णजीत आदि ने बताया कि इस समय फिरोजपुर शहर और छावनी में मच्छरों की भरमार है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है और मच्छर न केवल लोगों को रात में काट रहे हैं, बल्कि दिन में भी लोगों का जीना दुश्वार कर रहे हैं। जनता-जनार्दन से जुड़ी इस समस्या के संदर्भ में प्रशासन की ओर से कुछ नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति में अगर समय रहते प्रशासन द्वारा कड़े कदम नहीं उठाए गए तो यह समस्या गंभीर हो जाएगी। लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की कि इस समस्या का पहल के आधार पर निवारण किया जाए।

फॉगिंग की उठाई मांग
इस संबंध में लोगों का कहना है कि फिरोजपुर शहर और छावनी सहित पूरे जिले में फॉङ्क्षगग की दरकार है, जो कि पहल के आधार पर करवाई जानी चाहिए, क्योंकि फॉगिंग न होने की वजह से लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं और मच्छरों की तादाद दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!