छापामारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब व लाहन बरामद, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 24 May, 2022 05:34 PM

liquor and lahan recovered

सतलुज दरिया के सीमावर्ती गांव हबीब के में ए.एस.आई. कर्म सिंह के नेतृत्व में थाना सदर की पुलिस

फिरोजपुर (कुमार): सतलुज दरिया के सीमावर्ती गांव हबीब के में ए.एस.आई. कर्म सिंह के नेतृत्व में थाना सदर की पुलिस ने छापामारी करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है, जबकि अवैध शराब का धंधा करने वाला व्यक्ति पुलिस को देखकर वहां से फरार हो गया।

यह जानकारी देते कर्म सिंह ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि गुरजंट पुत्र खंडा नाम का व्यक्ति अवैध शराब निकालने और बेचने का धंधा करता है। इस समय भी अवैध शराब आगे लेकर जाने के लिए किसी वाहन की इंतजार कर रहा है तो पुलिस ने तुरंत छापामारी करते हुए वहां से 270 बोतल अवैध शराब बरामद कर ली और नामजद व्यक्ति के खिलाफ थाना सदर में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूसरी और थाना कुलगढ़ी के एच.सी. गुरतेज सिंह ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए गांव तूत के एरिया में 30 लीटर लाहन और 12 बोतल अवैध शराब बरामद की है जबकि अवैध शराब का धंधा करने वाला व्यक्ति जालंधर उर्फ बगड़ पुलिस को देकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा नामजद व्यक्ति के खिलाफ़ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!