Edited By Mohit,Updated: 17 Dec, 2018 11:32 AM
फिरोजपुर रेंज के आईजी मुखविन्द्र सिंह छीना के निर्देशों पर नार्कोटिक सैल के प्रभारी पछमिन्द्र सिंह उर्फ पप्पी व सब इंस्पैक्टर त्रिलोक सिंह ने उपमंडल के गांव कुंडल निवासी अवतार सिंह पुत्र हरचंद सिंह को एक किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है।
अबोहर (रहेजा): फिरोजपुर रेंज के आईजी मुखविन्द्र सिंह छीना के निर्देशों पर नार्कोटिक सैल के प्रभारी पछमिन्द्र सिंह उर्फ पप्पी व सब इंस्पैक्टर त्रिलोक सिंह ने उपमंडल के गांव कुंडल निवासी अवतार सिंह पुत्र हरचंद सिंह को एक किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि अवतार सिंह अबोहर के सदर थाना में बनी सांझ केन्द्र का सदस्य है। पुलिस ने आरोपी अवतार सिंह को अदालत में पेश किया गया जहां पर न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।