रंजिशन युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर किया जख्मी

Edited By Vatika,Updated: 07 Nov, 2018 11:13 AM

injured

थाना गुरुहरसहाय के अंतर्गत पड़ते गांव खैरेके उताड़ में दो दर्जन के करीब लोगों ने हथियारों से लैस होकर खेतों में काम कर रहे युवक पर जानलेवा हमला करके उसे जख्मी कर दिया और उसे मारने की धमकियां दीं।

गुरुहरसहाय(आवला): थाना गुरुहरसहाय के अंतर्गत पड़ते गांव खैरेके उताड़ में दो दर्जन के करीब लोगों ने हथियारों से लैस होकर खेतों में काम कर रहे युवक पर जानलेवा हमला करके उसे जख्मी कर दिया और उसे मारने की धमकियां दीं। 
 
सहायक इंस्पैक्टर सोना सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकत्र्ता मंगत सिंह पुत्र हर सिंह निवासी ईसा पंजग्राई ने बताया कि वह बीते दिन जब अपने चाचा के बेटे के साथ गांव खेरेके उताड़ में खेतों में काम कर रहा था तो आरोपी सुरजीत सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह, बलविन्द्र सिंह पुत्र मंगल सिंह, महिन्द्र सिंह पुत्र बंता सिंह, कुलविन्द्र सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह, लवप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, साजन पुत्र जगीर सिंह निवासी गांल लखमीरके हिठाड़, अवतार सिंह पुत्र घमंडा सिंह, प्रीतम सिंह पुत्र घमंडा सिंह सहित 11-12 अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे मारने की धमकियां दीं। 

इसके अलावा आरोपियों ने उसे मारने की नीयत से फायर किए और उसका मोटरसाइकिल छीनकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!