Edited By Vatika,Updated: 05 Dec, 2018 03:40 PM
लखवीर सिंह पुत्र मंगल सिंह वासी महालम के नेतृत्व में आज गांव महालम के लोगों ने डिपो होल्डर के खिलाफ कथित रूप में कार्रवाई की मांग को लेकर डी.सी. दफ्तर फिरोजपुर के सामने धरना व भूख हड़ताल शुरू की है।
फिरोजपुर(कुमार): लखवीर सिंह पुत्र मंगल सिंह वासी महालम के नेतृत्व में आज गांव महालम के लोगों ने डिपो होल्डर के खिलाफ कथित रूप में कार्रवाई की मांग को लेकर डी.सी. दफ्तर फिरोजपुर के सामने धरना व भूख हड़ताल शुरू की है।
लखवीर सिंह सरप्रस्त सतकार कमेटी जिला फिरोजपुर ने बताया कि उनके गांव में डिपो होल्डर द्वारा गरीब लोगों को सरकार की पॉलिसी और नियमों अनुसार कथित रूप में आटा-दाल आदि वितरित नहीं किया जाता और लोगों द्वारा यह शिकायत करने पर वह जिला फिरोजपुर प्रशासन के संबंधित अधिकारियों से भी मिले और उनसे मांग की कि डिपो होल्डर का रिकॉर्ड चैक किया जाए और लगाए गए आरोपों की जांच की जाए।
लखबीर सिंह महालम ने बताया कि बार-बार कहने के बावजूद भी आज तक फिरोजपुर प्रशासन और फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों द्वारा डिपो होल्डर के रिकॉर्ड आदि की जांच नहीं की गई। जिस कारण विवश होकर उन्होंने आज से शांतिपूर्ण तरीके से भूख हड़ताल शुरू की है।