पंजाब की जवानी को नशे में धकेलने का काम पिछली गठबंधन सरकार ने कियाः गोलडी कंबोज

Edited By Mohit,Updated: 08 Sep, 2019 06:33 PM

goldi kamboj

जलालाबाद हलके में होने वाले उप चुनावों को लेकर गोलडी कंबोज द्वारा अनाज मंडी में विशाल रैली की गई।

जलालाबाद (सेतिया,सुमित): जलालाबाद हलके में होने वाले उप चुनावों को लेकर गोलडी कंबोज द्वारा अनाज मंडी में विशाल रैली की गई। जिसमें हजारों की संख्या में हलके लोगों के इलावा गाँवों के सरपंचों, पंचों और ब्लाक समिति सदस्यों ने पहुंच कर शिरकत की। इस रैली को संबोधन करन के लिए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान बी.वी स्री निवास विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान स्री निवास ने गोलडी कम्बोज की तारीफ की और कहा कि पार्टी हाई कमान की तरफ से गोलडी कम्बोज को जहां भी जिम्मेदारी सौंपी गई उन्होंने पूरी तनदेही के साथ काम किया। 

उन्होंने पिछली अकाली भाजपा सरकार पर बरसते कहा कि पंजाब की नौजवानी को नशे की दल दल में धकेलने का काम इसी पार्टी ने किया है। उन्होंने कहा कि  पंजाब के बिगड़ते हलातों के कारण नौजवानों ने पंजाब से पलायन करना शुरू कर दिया। अब मुख्य मंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा नौजवानों को सूबे में ही रोजगार देने के लिए यत्न किए जा रहे हैं। उधर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव गोलडी कम्बोज ने सरकार की नीतियाँ की जानकारी पंडाल में बैठे लोगों को दी और टिकट मिलने की सूरत में जीत का दावा भी किया। 

उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह राज्य के लोगों की जरूरता संबंधित जो वायदे किए थे उनको क्रमबद्ध पूरा किया जा रहा है। उन पिछली अकाली भाजपा सरकार और बरसते कहा कि जलालाबाद हलके में विकास कार्यों में बड़ी घपलेबाजी हुई है और इस घपलेबाजी का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी ने मौका दिया तो सबसे पहले वह नौजवानों को रोजगार देने के लिए यत्न करेंगे और हलके में नशे का नामोनशान खत्म किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!