Edited By Anjna,Updated: 05 Jun, 2018 07:31 AM
जिला पुलिस कप्तान डा. केतन बलिराम पाटिल, पुलिस कप्तान डी मुखत्यार सिंह, पुलिस कप्तान मुख्यालय विनोद चौधरी, पुलिस कप्तान अबोहर अमरजीत सिंह मटवानी, पुलिस उपकप्तान अबोहर गुरविंद्र सिंह सांघा, पुलिस उपकप्तान बल्लुआना राहुल भारद्वाज द्वारा जिले को...
अबोहर (भारद्वाज): जिला पुलिस कप्तान डा. केतन बलिराम पाटिल, पुलिस कप्तान डी मुखत्यार सिंह, पुलिस कप्तान मुख्यालय विनोद चौधरी, पुलिस कप्तान अबोहर अमरजीत सिंह मटवानी, पुलिस उपकप्तान अबोहर गुरविंद्र सिंह सांघा, पुलिस उपकप्तान बल्लुआना राहुल भारद्वाज द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सी.आई.ए. स्टाफ के सहायक सब-इंस्पैटर सोमप्रकाश, हवलदार सहीकांत ने रवि कुमार पुत्र ब्रह्मदास वासी संत नगरी गली नं. 0 से 132 पेटियां हरियाणा मार्का शराब बरामद की थी।
आरोपी पुलिस पार्टी को देखकर शराब छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की। उसे न्यायिक दंडाधिकारी दलीप कुमार की अदालत में पेश किया गया।