पौलेंड भेजने का झांसा देकर 3 लोगों से मारी लाखों की ठगी

Edited By Mohit,Updated: 24 Jan, 2019 02:36 PM

fraud in firozepur

पुुलिस ने रुकना बेगु निवासी सुखमंदर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह के बयान पर दो लोगों के खिलाफ विदेश भेजने का झांसा देकर 3 लाख 20 हजार की ठगी करने के आरोप में धोखाधड़ी की धाराओं तहत थाना कुलगड़ी में मामला दर्ज किया है।

फिरोजपुर (कुमार): पुुलिस ने रुकना बेगु निवासी सुखमंदर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह के बयान पर दो लोगों के खिलाफ विदेश भेजने का झांसा देकर 3 लाख 20 हजार की ठगी करने के आरोप में धोखाधड़ी की धाराओं तहत थाना कुलगड़ी में मामला दर्ज किया है। मालूम हो कि इस संबंध में पुलिस के स्पैशल विंग को शिकायतकर्ता ने 6 अप्रैल 2018 को शिकायत की थी, जिस पर जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। 

थाना कुलगड़ी के सहायक इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता सुखमंदर सिंह निवासी रुकना बेगु ने बताया कि आरोपी मनिंद्रपाल सिंह व सुखदेव सिंह ने उसे व तरसेम सिंह पुत्र गुरमुख सिंह विनासी रुकना बेगु व निरवैर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव शकुर को विदेश पौलेंड भेजने का झांसा देकर 3 लाख 20 हजार की ठगी की है। 

पीडि़त ने बताया कि आरोपियों ने उनसे राशि लेने के बाद ना तो उन्हें विदेश भेजा है और ना ही वह उनकी दी हुई राशि वापिस कर रहे है। जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। मामलें की जांच कर रहे कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामलें में आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!