हैरोइन स्मगलर को छुड़वाने का झांसा देकर रिश्तेदार से 2 लाख ठगे

Edited By Vatika,Updated: 12 May, 2018 01:48 PM

fraud

सी.आई.ए. स्टाफ द्वारा हैरोइन स्मगङ्क्षलग के आरोप में गिरफ्तार किए तस्कर को छुड़वाने का झांसा देकर उसके रिश्तेदार से 2 लाख ठगने वाले एक आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। थाना कैंट के एस.आई. रजवंत सिंह ने बताया कि सरदूल सिंह निवासी गांव...

फिरोजपुर (मल्होत्रा/ कुमार/मनदीप): सी.आई.ए. स्टाफ द्वारा हैरोइन स्मगङ्क्षलग के आरोप में गिरफ्तार किए तस्कर को छुड़वाने का झांसा देकर उसके रिश्तेदार से 2 लाख ठगने वाले एक आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। थाना कैंट के एस.आई. रजवंत सिंह ने बताया कि सरदूल सिंह निवासी गांव गट्टी राजोके ने शिकायत दर्ज करवाकर बताया कि उसके रिश्तेदार हरजिन्द्र सिंह पुत्र जंगीर सिंह गांव गजनीवाला को पुलिस ने हैरोइन स्मगङ्क्षलग के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

उसकी जमानत के लिए वह दर-दर भटक रहा है। उसने आरोप लगाए कि उसे बलवीर सिंह गांव अरनीवाला मिला, जिसने उसे इस झांसे में ले लिया कि वह हरजिन्द्र सिंह को छुड़वा देगा और इस काम के लिए उसने 2 लाख रुपए की डिमांड की, जो उसने 26 अप्रैल को गांधी गार्डन के पास दिए। उसने बताया कि पैसे देने के बावजूद आरोपी न तो उसके रिश्तेदार को छुड़वा रहा है और न ही उसके पैसे लौटा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!