दो बेटों को विदेश भेजने का झांसा देकर मारी 10 लाख की ठगी

Edited By Mohit,Updated: 15 Nov, 2020 03:51 PM

foreign fraud case

थाना कुलगड़ी की पुलिस ने एक व्यक्ति को उसके दो बेटों को विदेश भेजने का झांसा................

फिरोजपुर (परमजीत सोढी): थाना कुलगड़ी की पुलिस ने एक व्यक्ति को उसके दो बेटों को विदेश भेजने का झांसा देकर 10 लाख की ठगी करने वाले 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। मालूम हो कि इस मामलें में पुलिस के स्पैशल विंग में पीड़ित ने 1 अगस्त 2019 को शिकायत की थी, जिस पर जांच करने के बाद पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है। 

जानकारी देते हुए थाना कुलगड़ी के सहायक इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता गुरबख्श सिंह पुत्र अरबेल सिंह वासी गांव नाजू शाह ने बताया कि दोषी सुखबीर कौर पत्नी सुखविन्द्र सिंह, सुखविन्द्र सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, बलजिन्द्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी कमाला मिडू ने मिलीभुगत करके उसके दो बेटों को विदेश इटली बेजने का झांसा देकर उसके साथ 10 लाख रुपए की ठगी मारी है। जिसके चलते उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। मामलें की जांच कर रहे सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में तीनों दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!