Edited By Anjna,Updated: 18 Jun, 2018 03:30 PM
सरकारी अस्पताल में कार्य करते समय पावरकॉम ठेकेदार के कर्मचारी वरिन्द्र सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी गांव तलवंडी मंगे खां की करंट लगने से मौत हो गई।
जीरा (अकालियांवाला): सरकारी अस्पताल में कार्य करते समय पावरकॉम ठेकेदार के कर्मचारी वरिन्द्र सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी गांव तलवंडी मंगे खां की करंट लगने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक पावरकॉम के ठेकेदार के पास कार्य करता था, जो दोपहर 12 बजे सरकारी अस्पताल नजदीक बिजली सप्लाई का जंपर लगा रहा था। अचानक तारों में करंट आने के कारण उसकी मौत हो गई।