Edited By Mohit,Updated: 16 May, 2019 03:54 PM
शहर के आर.एस.डी कालेज के नजदीक से दो अज्ञात व्यक्ति इनोवा गाड़ी में 1 युवक को अगवाह करके फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस ने युवक की मां के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अगवाह करने की धाराओं तहत थाना सिटी फिरोजपुर में मामला दर्ज किया है।
फिरोजपुर (कुमार): शहर के आर.एस.डी कालेज के नजदीक से दो अज्ञात व्यक्ति इनोवा गाड़ी में 1 युवक को अगवाह करके फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस ने युवक की मां के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अगवाह करने की धाराओं तहत थाना सिटी फिरोजपुर में मामला दर्ज किया है।
थाना सिटी के सहायक इंस्पैक्टर सुखचैन सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता बिंद्र कौर पत्नी तरसेम लाल निवासी बेदी कालोनी फिरोजपुर शहर ने बताया कि उसका बेटा विशाल 20 वर्षीय बीते दिन आर.एस.डी कालेज शहर फिरोजपुर के नजदीक किसी डैंटर के पास कार ठीक करवाने के लिए गया था, जहां से दो अज्ञात व्यक्ति उसे जबरदस्ती से ईनोवा गाड़ी में अगवाह करके ले गए है। मामलें की जांच कर रहे सुखचैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में अज्ञात लोगों के खिलाफ महिला के बयान पर आरोपियों पर मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरु कर दी है।