गैस सिलैंडर में लगी आग, रसोई का सामान जलकर राख

Edited By Vatika,Updated: 06 Dec, 2019 10:55 AM

fire in gas cylinder

नई आबादी स्थित एक घर में रखे गैस सिलैंडर में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि पूरी रसोई में फैल गई जिसके कारण आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

अबोहर(भारद्वाज) : नई आबादी स्थित एक घर में रखे गैस सिलैंडर में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि पूरी रसोई में फैल गई जिसके कारण आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक लोगों ने अपने प्रयास से आग पर काबू पा लिया था। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने जैसे-तैसे सिलैंडर को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार नई आबादी गली नंबर-5 चौथा चौक निवासी दिनेश कुमार के घर में रखे गैस सिलैंडर की पाइप से हुई लीकेज के कारण अचानक आग लग गई। लोगों के मुताबिक आग बहुत भयंकर थी और इसके कारण रसोई का सारा सामान जल कर राख हो गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!