फिरोजपुर शहर में दवाइयों के गोदाम में लगी आग

Edited By Vatika,Updated: 04 Jun, 2018 11:59 AM

fire at showroom

फिरोजपुर शहर की धवन कालोनी में जोशी पैलेस के पास वाली गली में आज प्रात: अचानक एक चौबारे में शिव शक्ति मैडीकल हाल के गोदाम में अचानक आग लग गई।

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर शहर की धवन कालोनी में जोशी पैलेस के पास वाली गली में आज प्रात: अचानक एक चौबारे में शिव शक्ति मैडीकल हाल के गोदाम में अचानक आग लग गई।

बैंक अधिकारी प्रेम कुमार शर्मा और आसपास रहते लोगों ने इस घटना की सूचना नगर कौंसिल फिरोजपुर शहर की फायर ब्रिगेड और थाना सिटी की पुलिस को दी और बिना किसी देरी के फायर ब्रिगेड कर्मचारियों और पुलिस कर्मचारियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। लोगों, पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया, क्योंकि निचले हिस्से में एच.पी. गैस के सिलैंडर थे, जिन्हें तुरंत निकाल लिया गया। लोगों का मानना है कि अगर समय पर गैस सिलैंडर न निकाले जाते तो बहुत बड़े ब्लास्ट से आस-पास की बिल्डिंग उड़ जानी थी और भारी जानी नुक्सान होना था। लोगों ने एच.पी. गैस एजैंसी की तरफ से इस क्षेत्र में अपने कार्यालय के पास गैस सिलैंडर जमा करने का विरोध किया।  


हम यहां गैस सिलैंडर नहीं रखते: पारथ वालिया
दूसरी ओर संपर्क करने पर एच.पी. गैस एजैंसी के मालिक पारथ वालिया ने बताया कि यहां उसका दफ्तर है, गोदाम नहीं। उन्होंने बताया कि उनका गोदाम गांव बूटेवाला में है। पारथ वालिया के अनुसार प्रधानमंत्री की तरफ से शुरू की गई उ"वला स्कीम के तहत उनके पास गैस कनैक्शन लेने के लिए रोजाना लोग आते हैं और उनको ऑनलाइन कनैक्शन दे दिया जाता है। उन्होंने बताया कि कल उनसे कनैक्शन लेने वाले कुछ लोग गैस सिलैंडर लेकर नहीं गए, जबकि अपने गोदाम में से गैस सिलैंडर निकलवाने के बाद वह किसी भी उपभोक्ता का गैस सिलैंडर अपने गोदाम में जमा नहीं कर सकते, इसलिए मजबूरी के आलम में उपभोक्ताओं के इंतजार करते हुए उन्होंने 5-6 सिलैंडर अपने एक कमरे में रख दिए, जबकि बाकी के सिलैंडर खाली थे। समाचार लिखे जाने तक थाना सिटी फिरोजपुर के इंस्पैक्टर जसबीर सिंह और फायर ब्रिगेड कर्मचारी घटनास्थल पर है।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!