Edited By swetha,Updated: 12 Nov, 2018 09:45 AM
केन्द्रीय जेल फिरोजपुर में बंद अपने हवालाती पति से मिलने आई एक महिला से जेल कर्मचारियों ने तलाशी के दौरान 30 के करीब नशीली गोलियां बरामद की हैं। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केन्द्रीय जेल के सुपरिंटैंडैंट के बयान पर थाना सिटी फिरोजपुर...
फिरोजपुर (कुमार, मल्होत्रा, मनदीप): केन्द्रीय जेल फिरोजपुर में बंद अपने हवालाती पति से मिलने आई एक महिला से जेल कर्मचारियों ने तलाशी के दौरान 30 के करीब नशीली गोलियां बरामद की हैं। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केन्द्रीय जेल के सुपरिंटैंडैंट के बयान पर थाना सिटी फिरोजपुर में मामला दर्ज किया है।
थाना सिटी के सहायक इंस्पैक्टर दलीप कुमार ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में केन्द्रीय जेल फिरोजपुर के सुपरिंटैंडैंट ने बताया कि आरोपी महिला छिंदो बाई बीते दिन केन्द्रीय जेल में बंद अपने पति जसवंत सिंह से मुलाकात करने के लिए आई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला ङ्क्षछदों से जेल कर्मचारियों ने चैक पोस्ट पर चैकिंग के दौरान 30 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।