माता चंद कौर के हत्यारों को गिरफ्तार करने को लेकर सौंपा मांग पत्र

Edited By Vatika,Updated: 27 Feb, 2020 09:27 AM

demand letter for arrest of mata chand kaur killers

करीब 4 वर्ष पहले 4 अप्रैल, 2016 को हुए माता चंद कौर के कत्ल का पर्दाफाश करते हुए हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को

फिरोजपुर(कुमार, मनदीप): करीब 4 वर्ष पहले 4 अप्रैल, 2016 को हुए माता चंद कौर के कत्ल का पर्दाफाश करते हुए हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर माता चंद कौर एक्शन कमेटी द्वारा प्रधान दया सिंह, महिन्द्र सिंह और जगीर सिंह के नेतृत्व में आज डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर कुलवंत सिंह को प्रधानमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा गया।

एक्शन कमेटी ने कहा कि जहां माता चंद कौर का कत्ल हुआ था वहां 50 के करीब सरकारी सुरक्षा कर्मी और निजी सुरक्षा कर्मचारी थे, किले की तरह मजबूत चारदीवारी थी और सी.सी.टी.वी. कैमरे लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि माता चंद कौर की हत्या के केस को लेकर पहले पंजाब पुलिस ने जांच की और फिर सिट का गठन किया गया। उसके बाद इस केस की जांच सी.बी.आई. को सौंपी गई, फिर भी हाथ खाली हैं।उन्होंने कहा कि हत्यारों को तुरंत पकड़कर नामधारी पंथ को न्याय दिलवाया जाए नहीं तो संघर्ष का रास्ता अख्त्यार करना उनकी मजबूरी होगी। इस अवसर पर सरूप सिंह, निशान सिंह, बूटा सिंह, पूर्ण सिंह आदि मौजूद थे।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!