Edited By Anjna,Updated: 17 Jan, 2019 08:12 AM
शहर की बस्ती गोबिंद नगरी में एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। केवल कृष्ण को मंगलवार रात करीब 9.30 बजे पी.जी.आई. के डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।
जलालाबाद (बंटी, सेतिया, बजाज): शहर की बस्ती गोबिंद नगरी में एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। केवल कृष्ण को मंगलवार रात करीब 9.30 बजे पी.जी.आई. के डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। केवल कृष्ण मेहनत मजदूरी करके घर चलाता था और अपने पीछे दो जवान लड़के रमेश कुमार और मालिक दित्ता को छोड़ गया है।
जानकारी देते हुए रमेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पिता को खांसी और बुखार था और उन्होंने उपचार के लिए फरीदकोट में दाखिल करवाया और वहां तीन दिन दाखिल रहने के बाद डाक्टरों ने जवाब दे दिया और इसके बाद वे अपने पिता को पी.जी.आई. ले गए और पी.जी.आई. पहुंचते ही उनके पिता की मौत हो गई।