रेलवे अंडर ब्रिज और फुट ब्रिज का निर्माण जल्द शुरू होगाः सुखबीर बादल

Edited By Mohit,Updated: 19 Aug, 2019 06:06 PM

construction of railway under bridge and foot bridge will start soon

फिरोजपुर से सांसद सुखबीर सिंह बादल आज तलवंडी भाई में पहुंचे।

तलवंडी भाई (पाल): फिरोजपुर से सांसद सुखबीर सिंह बादल आज तलवंडी भाई में पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और वोटरों का धन्यवाद करने के उपरांत सबोधन करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार द्वारा पंजाब में कोई भी विकास कार्य शुरू नही किए गए, नशों का कारोबार जोरों पर है, रेत माफिया हावी हो चुका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह केंद्र सरकार की स्कीमों को पंजाब सरकार की स्कीमें बता कर पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहें हैं। इस मौके उन्होंने बताया कि तलवंडी भाई के अंदर जल्द ही रेलवे अंडर ब्रिज और फुट ब्रिज का निर्माण शुरू करवाया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह जिंद, अवतार सिंह जीरा, सतपाल सिंह तलवंडी सदस्य एसजीपीसी, मंटू वोहरा, सुरिंदर सिंह बब्बू, रुपिंदर सिंह मोनूं पूर्व प्रधान नगर कौंसल, विजय कुमार कैथ भाजपा नेता, भीम सिंह जिला उप प्रधान भाजपा, प्रितपाल सिंह वड़िंग, लखवीर सिंह पंजाब वाले, प्रमिंदर सिंह चौहान, बुटा राम अरोड़ा, संजीव कुमार पिंटा, गगनदीप सिंह हराज, गुरदीप सिंह घड़ियाल, बलदेव सिंह बराड़, बलराज सिंह, राम स्वरूप रामां, अनिल्ल अरोड़ा, डा राज कुमार अगनीहोतरी इत्यादि के अलावा अन्य मजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!