Edited By Vatika,Updated: 17 Dec, 2018 05:11 PM
गांव धरांगवाला निवासी एक महिला ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार करीब 48 वर्षीय सुमित्रा देवी पत्नी बृज लाल, जो कि 5 बेटियों व 2 बेटों की माता थी, पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। इसी परेशानी के चलते दोपहर को सुमित्रा देवी...
अबोहर(भारद्वाज): गांव धरांगवाला निवासी एक महिला ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार करीब 48 वर्षीय सुमित्रा देवी पत्नी बृज लाल, जो कि 5 बेटियों व 2 बेटों की माता थी, पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। इसी परेशानी के चलते दोपहर को सुमित्रा देवी ने घर में बने तूड़ी वाले कोठे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
करियाने की दुकान से सामान लेकर वापस लौटे उसके पति ने सुमित्रा को फंदे पर झूलता देखा तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दी। इस पर सहायक सब-इंस्पैक्टर जसविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों सोनू ग्रोवर के सहयोग से शव को नीचे उतरवाकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम हेतु रखवाया।