मानसिक परेशानी के चलते युवक ने की आत्महत्या

Edited By Vatika,Updated: 17 Jun, 2019 10:41 AM

commit suicide

उपमंडल के गांव दौलतपुरा निवासी एक व्यक्ति ने आज सुबह मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना खुईयां सर्वर पुलिस ने शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

अबोहर: उपमंडल के गांव दौलतपुरा निवासी एक व्यक्ति ने आज सुबह मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना खुईयां सर्वर पुलिस ने शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। 

जानकारी अनुसार दौलतपुरा निवासी 41 वर्षीय गुरजिन्दर पुत्र नरैणा राम के परिजनों ने बताया कि गुरजिन्दर दिहाड़ी-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान था जिसके चलते आज सुबह 10 बजे जब वह घर में अकेला था तो उसने पंखे की हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटकता देख इसकी सूचना थाना खुईयां सर्वर पुलिस को दी जिस पर सहायक सब-इंस्पैक्टर बलदेव सिंह मौके पर पहुंचे। नर सेवा-नारायण सेवा समिति के सदस्य सोनू ग्रोवर की मदद से शव नीचे उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!