केन्द्रीय जेल की बैरक में हवालातियों में हुई झड़प

Edited By Vatika,Updated: 21 Mar, 2019 12:19 PM

clash between prisoner

केन्द्रीय जेल फिरोजपुर की बैरक नंबर 6 में हवालातियों के बीच झड़प हो गई। जिसमें घायल हुए हवालाती बलवीर सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया है। डाक्टर हरजोत कौर ने संपर्क करने पर बताया कि घायल हवालाती का इलाज किया जा रहा है...

फिरोजपुर(कुमार): केन्द्रीय जेल फिरोजपुर की बैरक नंबर 6 में हवालातियों के बीच झड़प हो गई। जिसमें घायल हुए हवालाती बलवीर सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया है। डाक्टर हरजोत कौर ने संपर्क करने पर बताया कि घायल हवालाती का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है तथा एम.एल.आर. काटकर कानूनी कार्रवाई के लिए थाना सिटी फिरोजपुर पुलिस को भेज दी है। 

जेल में झड़प दौरान घायल हुए हवालाती बलवीर सिंह पुत्र पंजाब सिंह ने आरोप लगाया कि केन्द्रीय जेल फिरोजपुर में कैदियों व हवालातियों को रोटी कम मिलती है। बलवीर सिंह के अनुसार उन्हें 2/3 दिन से रोटी कम मिल रही थी। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने अपने बंदे को रोटी लेने के लिए भेजा तो जेल में बंद सभी लोग रोटी ले रहे थे, तब रोटी बांटने वालों ने उनके बंदे को हाथ धोकर रोटी उठाने के लिए कहा। जब उनका दूसरा बंदा रोटी लेने के लिए गया तो वे उससे कहने लगे कि किसकी हिम्मत है, जो रोटी को हाथ लगा सके। उसने कहा कि जब वह खुद रोटी लेने के लिए गया तो 3 व्यक्तियों (जिसके नाम उसने पुलिस को बता दिए हैं) ने उस पर हमला करके उसे घायल कर दिया। बलवीर सिंह ने बताया कि जब यह बात जेल सुपरिंटैंडैंट को बताई गई तो उन्होंने उसे पहले जेल के अस्पताल में भेज दिया, जहां से डाक्टरों ने उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भेज दिया, जहां डाक्टरों ने उसके सिर पर टांके लगाकर उसका इलाज किया है। उसने कहा कि नंबरदार रोटी नहीं उठाता इसलिए किसी न किसी को रोटी कम रह जाती है। 

कम रोटी मिलने के आरोप को बताया गलत
दूसरी ओर संपर्क करने पर केन्द्रीय जेल फिरोजपुर के सुपरिंटैंडैंट बलजीत सिंह वैद ने जेल में रोटी कम मिलने के हवालाती बलवीर सिंह के लगाए गए आरोपों को नकारते हुए इसे गलत बताया। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर जेल में हवालातियों और कैदियों को पूरी रोटी मिलती है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले माननीय हाईकोर्ट के जज साहिब ने फिरोजपुर जेल का निरीक्षण किया था और अगर किसी हवालाती या कैदी को ऐसी शिकायत होती तो वह उनके नोटिस में लाते। जेल सुपरिंटैंडैंट ने कहा कि यह लड़ाई हाथ धोने को लेकर हुई है और जो व्यक्ति रोटी बांट रहा था, उसने इनको हाथ धोने के लिए कहा था। जिसे लेकर लड़ाई बढ़ गई। बलजीत सिंह वैद ने कहा कि असल में बलवीर सिंह को किसी ने मारा नहीं है, बल्कि वह गिर गया था, जिस कारण उसे चोट लग गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने ने ही बलवीर सिंह को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा था। उन्होंने दावा किया कि जेल सुपरिंटैंडैंट का पद संभालने के बाद उन्होंने जेल के खाने को लेकर बहुत-से सुधार किए हैं। बलजीत सिंह वैद ने कहा कि केन्द्रीय जेल फिरोजपुर में बंद कैदी व हवालाती का पूरा ध्यान रखा जाता है। बलजीत सिंह सिद्धू एस.पी. ने संपर्क करने पर बताया कि घायल बलवीर सिंह के बयानों के अनुसार नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!