Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Apr, 2018 05:12 PM
पुलिस थाना गुरुहरसहाय में करीब एक साल पहले (9.4.17 को) दर्ज हुए नाबालिगा को भगाने के मामले में आज पुलिस ने उक्त लड़का और लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुहरसहाय(आवला): पुलिस थाना गुरुहरसहाय में करीब एक साल पहले (9.4.17 को) दर्ज हुए नाबालिगा को भगाने के मामले में आज पुलिस ने उक्त लड़का और लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि आज उनको गुप्त सूचना मिली कि उक्त दोनों लड़का-लड़की फिरोजपुर में हैं जिस पर ए.एस.आई. अमरीक सिंह और हैड कांस्टेबल राम प्रकाश ने पुलिस पार्टी सहित रेड की और उन दोनों को फिरोजपुर से काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त लड़की के पिता ने उनको बयान दिया था कि उसकी लड़की की उम्र करीब 15 साल है जिसको उसके ही गांव का गगनदीप सिंह शादी का झांसा देकर भगा ले गया है, जिस पर पुलिस ने पर्चा दर्ज कर लिया था। मामले की अगली कार्रवाई ए.एस.आई. अमरीक सिंह कर रहे हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।