Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jan, 2018 10:24 AM
फिरोजपुर पुलिस ने फिरोजपुर छावनी की संत लाल रोड पर अमर सिंह पुत्र कृपाल सिंह की हुई हत्या के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को 16 घंटे में सुलझाते हुए हत्यारे रॉबर्ट उर्फ जौनी पुत्र मंगल सिंह निवासी अहाता नंबर 131 भगत सिंह रोड बाकर बिल्डिंग फिरोजपुर छावनी...
फिरोजपुर (कुमार, मल्होत्रा): फिरोजपुर पुलिस ने फिरोजपुर छावनी की संत लाल रोड पर अमर सिंह पुत्र कृपाल सिंह की हुई हत्या के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को 16 घंटे में सुलझाते हुए हत्यारे रॉबर्ट उर्फ जौनी पुत्र मंगल सिंह निवासी अहाता नंबर 131 भगत सिंह रोड बाकर बिल्डिंग फिरोजपुर छावनी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयोग की गई किरच भी बरामद कर ली है।
उक्त जानकारी देते हुए एस.एस.पी. फिरोजपुर भूपिन्द्र सिंह सिद्धू ने पत्रकार सम्मेलन के दौरान बताया कि गत रात्रि अमर सिंह की उसके घर में तेजधार हथियार से हत्या कर आरोपी रॉबर्ट ने उसकी पत्नी को बुरी तरह जख्मी कर दिया था। उन्होंने बताया कि थाना फिरोजपुर छावनी के एस.एच.ओ. नवीन कुमार सब-इंस्पैक्टर और सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थ्यूरियों पर काम कर 16 घंटे के अंदर हत्यारे को गिरफ्तार किया है। एस.एस.पी. भूपिन्द्र सिंह, एस.पी. इन्वैस्टीगेशन अजमेर सिंह और डी.एस.पी. हरिन्द्र सिंह डोड ने बताया कि रॉबर्ट ने प्राथमिक पूछताछ के दौरान माना है कि वह अमर सिंह के घर में चोरी करने गया था और अमर सिंह ने जब उसे काबू कर लिया तो उसने अमर सिंह और उसकी पत्नी को किरचें घोंप दीं और फरार हो गया।
एस.एस.पी. फिरोजपुर ने पत्रकारों को बताया कि 27 दिसम्बर 2017 को वार्ड नंबर 12 मल्लांवाला रोड जीरा में छिंद्र कौर की हुई हत्या की गुत्थी सुलझाते डी.एस.पी. जीरा जसपाल सिंह के दिशा-निर्देशानुसार इंस्पैक्टर अवतार सिंह इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर और ए.एस.आई. दविन्द्र कुमार ने हत्यारे छिंद्र सिंह पुत्र देव सिंह निवासी गांव चोला को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि हत्यारा उनके घर काम पर लगा हुआ था और वह बोलचाल के कारण मृतका से रंजिश रखता था। आरोपी ने एक दिन मौका पाकर ङ्क्षछद्र कौर (85) को कुल्हाड़ी से वार करके जख्मी कर दिया, जिसकी बाद में मौत हो गई।