दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में एक की मौत, आरोपी फरार

Edited By Mohit,Updated: 22 Oct, 2020 04:34 PM

bikes collision death

थाना गुरुहरसहाय के अंतगर्त पड़ते गांव गुदड़ढंडी के नजदीक दो मोटरसाइकिलों के बीच.............

गुरुहरसहाय (आवला): थाना गुरुहरसहाय के अंतगर्त पड़ते गांव गुदड़ढंडी के नजदीक दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में एक नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक दूसरा मौके से फरार हो गया। इस बाबत पुलिस ने मृतक युवक के पिता के बयान पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक पर मामला दर्ज किया है।

जानकारी देते हुए थाना गुरुहरसहाय के सहायक इंस्पैक्टर महिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता प्रेम सिंह पुत्र मुख्तैयार सिंह निवासी गांव माड़े कलां ने बताया कि उसका बेटा सारज सिंह अपने मोटरसाइकिल पर बीते दिन जब घर आ रहा था तो गांव गुदड़ ढंडी के नजदीक अज्ञात मोटरसाइखिल सवार ने लापरवाही के साथ उसे टक्कर मार दी। जिससे सारज सिंह के अधिक चोटें लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामलें की जांच कर रहे महिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार पर मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरु कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!