Edited By Vatika,Updated: 10 May, 2018 11:44 AM
अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में चल रही जिला फाजिल्का की पुलिस के एक कर्मचारी द्वारा एक गर्भवती महिला को कथित रूप से पीट जाने के बाद उसे सिविल अस्पताल फाजिल्का में भर्ती करवाया है। घटना फाजिल्का जिला की जलालाबाद उपमंडल के गांव हलीमवाला की है।
फाजिल्का (नागपाल): अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में चल रही जिला फाजिल्का की पुलिस के एक कर्मचारी द्वारा एक गर्भवती महिला को कथित रूप से पीट जाने के बाद उसे सिविल अस्पताल फाजिल्का में भर्ती करवाया है। घटना फाजिल्का जिला की जलालाबाद उपमंडल के गांव हलीमवाला की है।
अस्पताल में भर्ती 32 वर्षीय राजिन्द्र कौर ने बताया कि थाना सिटी में तैनात पुलिस कर्मी हरबंस सिंह एक अज्ञात पुलिस कर्मी तथा दो अन्य अध्यापकों के साथ दो दिन पूर्व सायंकाल को उसके घर दाखिल हुआ तथा उसके पति गुरदर्शन सिंह बारे उसकी सास से पूछा।
पति के घर में न होने का कहने के बाद उन्होंने उसकी सास के साथ कथित रूप से दुव्र्यवहार किया। 7 माह की गर्भवती राजिन्द्र कौर ने बताया कि जब उसने बीच बचाव किया तो उन्होंने कथित रूप से उसकी बेरहमी से पिटाई की।