Edited By Vatika,Updated: 23 May, 2018 02:01 PM
नशा करने से रोकने और अध्यापक को शिकायत करना उस समय 2 भाइयों के लिए महंगा पड़ गया जब रंजिशन छात्र ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर 2 सगे भाइयों को कापा मार कर घायल कर दिया। घायल दोनों छात्र भाजपा नेता किक्कर सिंह वासी गांव कुतबे वाला के बेटे हैं...
फिरोजपुर(कुमार): नशा करने से रोकने और अध्यापक को शिकायत करना उस समय 2 भाइयों के लिए महंगा पड़ गया जब रंजिशन छात्र ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर 2 सगे भाइयों को कापा मार कर घायल कर दिया। घायल दोनों छात्र भाजपा नेता किक्कर सिंह वासी गांव कुतबे वाला के बेटे हैं जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया है।
थाना फिरोजपुर शहर के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि भाजपा नेता किक्कर सिंह का एक बेटा जोरा सिंह 12वीं कक्षा में और दूसरा कमलजीत सिंह 11वीं कक्षा में अरुण ज्योति मॉडल स्कूल फिरोजपुर शहर में पढ़ते हैं। पुलिस को दिए बयानों में जोरा सिंह और कमलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि इसी स्कूल का छात्र अर्शदीप कथित रूप में नशा करता है जिसकी शिकायत उन्होंने स्कूल अध्यापकों को
की थी।
शिकायतकत्र्ता के अनुसार स्कूल प्रिंसीपल ने अर्शदीप सिंह को नशा करने की शिकायत मिलने पर स्कूल से निकाल दिया और उक्त छात्र इस बात से खफा था कि छात्र जोरा सिंह और उसके भाई कमलजीत सिंह ने प्रिंसीपल से उसकी शिकायत की है। शिकायतकत्र्ता जोरा सिंह और कमलजीत सिंह के अनुसार अर्शदीप ने पहले आज प्रात: क्लास में उन्हें चाकू मारने की कोशिश की और फिर वह छुट्टी लेकर घर चला गया। जब स्कूल से छुट्टी हुई तो स्कूल के सामने अर्शदीप अपने अज्ञात साथियों के साथ खड़ा था और उसने दोनों को कापा मारकर घायल कर दिया।