Edited By swetha,Updated: 26 Apr, 2018 12:47 PM
शरारती तत्वों ने गेहूं काटने के बाद नाड़ को आग लगा दी और यह आग कई खेतों में से होती हुई पी.टी. रोड स्थित लकड़ी के आरे तक पहुंच गई और आरे को अपनी चपेट में ले लिया।
गुरुहरसहाय(आवला): शरारती तत्वों ने गेहूं काटने के बाद नाड़ को आग लगा दी और यह आग कई खेतों में से होती हुई पी.टी. रोड स्थित लकड़ी के आरे तक पहुंच गई और आरे को अपनी चपेट में ले लिया।
जिस कारण आरे का 8 लाख रुपए का नुक्सान हो गया। आग पर काबू पाने के लिए फिरोजपुर और आशा के पास से 2 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को बुलाया गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आरे के मालिक सुरिन्दर सिंह ने बताया कि इस आग से उसका करीब 8 लाख रुपए का नुक्सान हो गया है।