Edited By Vaneet,Updated: 21 Feb, 2019 06:49 PM
उपमंडल के गांव नवां सलेम शाह की ढ़ाणी लाभ सिंह में तंदूर में तेल डालने से भड़की आग से आठ महिलाएं झुलस गई।....
फाजिल्का(नागपाल): उपमंडल के गांव नवां सलेम शाह की ढ़ाणी लाभ सिंह में तंदूर में तेल डालने से भड़की आग से आठ महिलाएं झुलस गई। जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इनमें तीन महिलाओं की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें रैफर कर दिया गया है।
जानकारी अनुसार गुरमेल सिंह की बारात अबोहर के गांव पक्का सीड फार्म गई थी। देर शाम के वक्त गुरमेल ङ्क्षसह के घर में खाना बनाने के लिए तंदूर जलाने हेतु लकडिय़ों पर तेल डाला गया तो आग भड़क उठी और आग बरामदे में लगे कपड़ों से होती हुई तुरंत बरामदे में बिस्तरों में फैल गई। जिससे बिस्तरों में बैठी स्वर्णा रानी वासी जोरा सिंह मान नगर फाजिल्का, वीना रानी, सीमा रानी वासी गांव न्योलां, कंवलजीत कौर, रणजीत कौर, वासी गांव लक्खेके उताड़, इन्द्रजीत कौर निवासी चक्कर वाले झुगे, सुरिन्द्र कौर और पालो झुलस गई। इस दौरान रिश्तेदारों ने आग पर काबू पाया और झुलसी महिलाओं को अस्पताल में दाखिल करवाया गया।