Edited By Vatika,Updated: 13 Apr, 2019 12:00 PM
जहां आज जनता को हर सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं जनता को कई बार भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब गांव सैदेका रूहेला निवासी सुच्चा सिंह पुत्र पिप्पल सिंह ने जी.टी. रोड पर फिरोजपुर...
फिरोजपुर: जहां आज जनता को हर सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं जनता को कई बार भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब गांव सैदेका रूहेला निवासी सुच्चा सिंह पुत्र पिप्पल सिंह ने जी.टी. रोड पर फिरोजपुर छावनी में एच.डी.एफ.सी. बैंक के ए.टी.एम. से 10,000 रुपए निकलवाए जिसमें से 500 रुपए के 2 नोट कटे-फटे हुए निकले।
इस संबंधी जब उसने जानकारी सिंडीकेट बैंक के अधिकारियों को दी तो उन्होंने एच.डी.एफ.सी. बैंक में जाने के लिए कहा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जिन अधिकारियों ने ए.टी.एम. में फटे नोट डाले हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि और लोग भी उसकी तरह परेशान न हों।