Edited By Vatika,Updated: 12 Oct, 2018 08:37 AM
केन्द्रीय जेल फिरोजपुर में बीते दिन जेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने कैदियों और हवालातियों की बैरकों की तलाशी के दौरान एक कैदी की बैरक से 50 नशीली गोलियां बरामद की हैं।
फिरोजपुर (कुमार, मनदीप,मल्होत्रा): केन्द्रीय जेल फिरोजपुर में बीते दिन जेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने कैदियों और हवालातियों की बैरकों की तलाशी के दौरान एक कैदी की बैरक से 50 नशीली गोलियां बरामद की हैं।
इस संबंध में पुलिस ने केन्द्रीय जेल फिरोजपुर के सहायक सुपरिंटैंडैंट के बयान पर कैदी के खिलाफ थाना सिटी फिरोजपुर में मामला दर्ज किया है। सहायक इंस्पैक्टर त्रिलोक सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में केन्द्रीय जेल फिरोजपुर के सहायक सुपरिंटैंडैंट जरनैल सिंह ने कहा कि जेल कर्मचारियों ने कैदियों व हवालातियों की तलाशी के दौरान बीते दिन कैदी गुरसेवक सिंह भदैडिय़ा पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव निहाल सिंह वाला हाल केन्द्रीय जेल की बैरक से लगभग 50 गोलियां बरामद की हैं, जोकि नशीली लगती हैं।