Edited By Vatika,Updated: 10 Jul, 2019 03:18 PM
थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस ने दुष्कर्म का झूठा पर्चा दर्ज करवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 महिलाओं सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
जलालाबाद(सेतिया, सुमित): थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस ने दुष्कर्म का झूठा पर्चा दर्ज करवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 महिलाओं सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
नामजद आरोपियों में ठाना सिंह पुत्र जसवंत सिंह वासी धरमूवाला, प्रेम सिंह वासी जोगिंदर सिंह वासी गोबिंद नगरी जलालाबाद , रानो बाई पत्नी कृष्ण सिंह वासी मैनी कॉलोनी जलालाबाद, सोमा रानी पत्नी प्रेम सिंह वासी गोबिंद नगरी जलालाबाद, ऊषा रानी पत्नी गुरजंट सिंह वासी दशमेश नगर जलालाबाद शामिल हैं। पुलिस को दिए बयानों में जोगिंदर सिंह पुत्र दरबार सिंह निवासी गुरु नानक नगरी मलोट रोड फाजिल्का ने बताया कि उसे किसी महिला का फोन आया था जिसने धान लगवाने की बात कही थी । वह उसका रेट पक्का करने के लिए गोबिंद नगरी गया, जहां रानो बाई नामक महिला ने उसे कमरे में बिठाकर चाय पानी पिलाया व कुछ समय बाद 3 महिलाएं व 2 व्यक्ति और आ गए जिन्होंने मुदई के कपड़े उतारने की कोशिश की।
इतना ही नहीं उन्होंने फोटो भी खींची, जिसके बाद उन्होंने कहा कि उसने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया है। ब्लैकमेल करते हुए उन्होंने 2 लाख रुपए की मांग की व कहा कि यदि यह पैसे नहीं दिए तो वह उस पर दुष्कर्म का झूठा पर्चा दर्ज करवा देंगे। मुदई ने इज्जत की खातिर उसे 51700 रुपए मौके पर दे दिए इतने से यह लोग संतुष्ट न हुए व बार-बार उसको ब्लैकमेल करते रहे जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि मुदई की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।