हथियारों की बल पर लूटपाट व चोरियां करने वाले 2 लुटेरे गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 16 Apr, 2019 03:15 PM

2 robber arrested

पुलिस ने हथियारों की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना को लूटी हुई कारों व हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए एस.एस.पी. फिरोजपुर संदीप गोयल ने बताया कि पुलिस ने गुरविन्द्र सिंह उर्फ गुरी पुत्र लक्खा सिंह वासी रुकन शाह वाला को...

फिरोजपुर(कुमार, मल्होत्रा): पुलिस ने हथियारों की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना को लूटी हुई कारों व हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए एस.एस.पी. फिरोजपुर संदीप गोयल ने बताया कि पुलिस ने गुरविन्द्र सिंह उर्फ गुरी पुत्र लक्खा सिंह वासी रुकन शाह वाला को गिरफ्तार करके उससे 270 ग्राम हैरोइन, चोरी की 2 आल्टो कारें और 1 छीनी हुई आई-20 कार बरामद की है। 

दूसरे आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जगना पुत्र बलविन्द्र सिंह वासी सोढे वाला को गिरफ्तार करते उससे वरना कार बरामद की है, जो उसने 15 नवम्बर 2018 को लोहगढ़ से लूट की घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग की थी। बलजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि पूछताछ करने पर गुरविन्द्र सिंह गुरी ने पुलिस को बताया कि उसने आई-20 कार हथियारों की नोक पर लोहगढ़ के पास से छीनी थी और दूसरी कार जीरा से चोरी की थी। लूट की वारदात को अंजाम देने में गुरविन्द्र गुरी ने जो 315 बोर का देसी पिस्तौल प्रयोग किया था, पुलिस वह पिस्तौल भी बरामद कर चुकी है।

पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.35 करोड़ रुपए है। एस.एस.पी. ने बताया कि गुरविन्द्र सिंह गुरी के खिलाफ थाना कुलगढ़ी, थाना सिटी फिरोजपुर और थाना आरफके में हत्या, ईरादा कत्ल, हथियारों, लूटपाट व चोरियों के मामले पहले से ही दर्ज हैं और जगजीत सिंह उर्फ जगना के खिलाफ थाना ढाका और कुलगढ़ी में चोरी व लूटपाट का मामला दर्ज है। इस अवसर पर एस.पी. बलजीत सिंह सिद्धू आदि भी मौजूद थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!