फिरोजपुर बॉर्डर पर 2 पाक घुसपैठिए काबू

Edited By Vatika,Updated: 23 Oct, 2019 08:44 AM

2 pakistani intruder arrested

फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. ने बी.ओ.पी. शमशके के पास भारतीय सीमा में दाखिल हुए 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है।

फिरोजपुर (कुमार, मल्होत्रा, मनदीप): फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. ने बी.ओ.पी. शमशके के पास भारतीय सीमा में दाखिल हुए 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है।

फाजिल्का के एस.एस.पी. भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि इनसे 3 मोबाइल, 4 सिम, एक मैमोरी कार्ड व 600 रुपए की पाकिस्तानी करंसी भी बरामद की गई है।  मोहम्मद सैफ निवासी उकाड़ा जिला उकाड़ा पाकिस्तान एवं मोहम्मद लतीफ आबादी देड़ा तहसील उकाड़ा पाकिस्तान ने बताया कि वह बॉर्डर देखने आए थे और घूमते हुए जीरो लाइन के पास आ गए और वहां फोटो भी की। 

वहां पाक बी.एस.एफ. तैनात न होने के कारण वह यहां तक पहुंच गए और यहां पहुंचने पर भारतीय सेना ने उन्हें आवाज लगाई और कहा कि तुम लोग जीरो लाइन क्रॉस कर गए हो। इसके पश्चात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनका कहना था कि वह गलती से भारतीय सीमा में दाखिल हो गए। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए दोनों व्यक्ति रिश्तेदार हैं। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!