Edited By swetha,Updated: 09 Oct, 2018 05:34 PM
जलालाबाद के साथ लगते गांव कटीयां वाला में एक युवक की नशे के ओवरडोज के चलते मौत हो गई। युवक की पहचान अमन सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह के तौर पर हुई है।
जलालाबाद(बंटी/दीपक): जलालाबाद के साथ लगते गांव कटिट्यां वाला विगत रोज एक नाबालिग लड़के की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। जिसकी पहचान अमन सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह के तौर पर हुई। यह घटना शनिवार की है।
जानकारी अनुसार मृतक लड़का नशा करने का आदि हो चुका था और अमन कुमार वैरोका स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता था लेकिन 10वीं में उसने इस बार दाखिला नहीं लिया था। परन्तु हैरानी की बात यह सामने आई कि इस घटना बारे थाना वैरोका पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी और परिवारिक सदस्यों ने भी पुलिस को सूचित किए बिना अंतिम संस्कार भी कर दिया। यहां बताने योग्य है कि थाना वैरोका के आस-पास गांव महालम, काठगढ़, कट्टियां वाला, ढाबां आदि ऐसे गांव जहां नशा की स्पलाई हो रही है और नौजवान पीढ़ी नशा की दलदल में पूरी तरह धंसती जा रही है।