Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jun, 2018 12:56 PM
पुलिस ने जिला पुलिस प्रमुख प्रीतम सिंह के दिशा-निर्देशानुसार समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत गश्त के दौरान क्षेत्र के श्मशानघाट के नजदीक से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे 8 ग्राम 830 मिलीग्राम हैरोइन बरामद की है।
गुरुहरसहाय(आवला): पुलिस ने जिला पुलिस प्रमुख प्रीतम सिंह के दिशा-निर्देशानुसार समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत गश्त के दौरान क्षेत्र के श्मशानघाट के नजदीक से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे 8 ग्राम 830 मिलीग्राम हैरोइन बरामद की है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए इंस्पैक्टर रमन कुमार ने बताया कि सहायक इंस्पैक्टर सुखचैन सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान क्षेत्र के श्मशानघाट के नजदीक आरोपी अश्विनी कुमार पुत्र मन्ना राम निवासी भट्टा बस्ती गुरुहरसहाय को शक के आधार पर गिरफ्तार किया।
जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 8 ग्राम 830 मिलीग्राम हैरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी से बरामद की गई हैरोइन की कीमत 24 हजार के करीब बनती है। मामले की जांच कर रहे सुखचैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।