Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Mar, 2018 02:52 PM
पुलिस के नार्कोटिक्स सैल के कर्मचारियों ने जिला पुलिस प्रमुख के आदेशानुसार नशा बेचने वाले लोगों को गिरफ्तार करने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 5 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इस बाबत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट...
फिरोजपुर (कुमार, मल्होत्रा): पुलिस के नार्कोटिक्स सैल के कर्मचारियों ने जिला पुलिस प्रमुख के आदेशानुसार नशा बेचने वाले लोगों को गिरफ्तार करने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 5 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इस बाबत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार नार्कोटिक्स सैल फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर परमजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान थाना सिटी के अंतर्गत पड़ते गांव दुलचीके से शक होने पर आरोपी शेर सिंह निवासी बाग वाली को गिरफ्तार किया। जब पुलिस कर्मचारियों ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। मामले की जांच कर रहे परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।