Edited By swetha,Updated: 08 May, 2019 03:05 PM
लोकसभा चुनाव से पहले देश में बने चुनावी मौसम में नाराज नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी हैं। भारतीय जनता पार्टी,कांग्रेस तथा आप पार्टी सहित कई अन्य दलों के नेता पार्टियां बदल चुके हैं।
बस्सी पठाना(राजकमल):लोकसभा चुनाव से पहले देश में बने चुनावी मौसम में नाराज नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी हैं। भारतीय जनता पार्टी,कांग्रेस तथा आप पार्टी सहित कई अन्य दलों के नेता पार्टियां बदल चुके हैं।
अब इसी क्रम में फतेहगढ़ साहिब लोकसभा हलके से शिअद भाजपा गंठबधन की एक असंतुष्ट जिला महिला अध्यक्ष मनप्रीत कौर व धरमिंद्र सिंह हुंदल ने चडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री बलवीर सिंह ,विधायक गुरप्रीत सिंह जी.पी. व अन्य की मौजदूगी में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया हैं। कांग्रेस का दामन थामने पश्चात पजांब केसरी से विषेश बातचीत दौरान बीबी मनप्रीत कौर हुंदल ने कहा कि देश में मौजूदा समय में सिर्फ एक ही पार्टी हैं। वह पार्टी मात्र कांग्रेस पार्टी ही हैं बाकि सब पार्टिया सत्ता की लोभी हैं।