Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Nov, 2019 11:40 AM
गांव चन्नू के नजदीक एक हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव मल्लन के रहने वाले कुलदीप सिंह (25) पुत्र सुखमंद्र सिंह और बलजिंद्र सिंह (22) पुत्र हरबंस सिंह.........
मलोट(जुनेजा): गांव चन्नू के नजदीक एक हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव मल्लन के रहने वाले कुलदीप सिंह (25) पुत्र सुखमंद्र सिंह और बलजिंद्र सिंह (22) पुत्र हरबंस सिंह अपनी कार से मंडी डबवाली से वापस गांव जा रहे थे कि गांव चन्नू के पास कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बलजिंद्र सिंह के मौसेरे भाई सुरजीत सिंह पुत्र नछत्तर सिंह के बयानों पर 174 की कार्रवाई कर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है।