Edited By bharti,Updated: 05 Oct, 2018 12:59 PM
यहां के नौजवान विक्रम सिंह की महाराष्ट्र के नासिक जाते समय रास्ते में सांप के डसने से मौत हो गई। उक्त...
मलोट (विकास, काठपाल): यहां के नौजवान विक्रम सिंह की महाराष्ट्र के नासिक जाते समय रास्ते में सांप के डसने से मौत हो गई। उक्त युवक सांप पकडऩे के लिए दूर-दूर तक के क्षेत्र में विख्यात था और इस समय विक्रम सिंह आनन्दपुर साहिब में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक विक्रम सिंह कार से महाराष्ट्र के शहर नासिक की तरफ जा रहा था और उस की रास्ते में गाड़ी खराब हो गई और वह सड़क के पास खड़ा था कि अचानक उस के अंगूठे पर सांप ने डस लिया।
सांप द्वारा कई वार करने पर विक्रम सिंह बेहोश हो गया। उसे निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां बुधवार शाम उसकी मृत्यु हो गई। विक्रम सिंह मलोट के सांप पकडऩे में माहिर बाबा गुरबचन सिंह सप्पां वाले का बेटा था और उसको भी सांप को पकडऩे में विशेष महारत हासिल थी। पता चला है कि मृतक विक्रम का शव मलोट लाया जा रहा है जिसके शुक्रवार तक पहुंचने की उम्मीद है ।