माल गाड़ी के नीचे आया युवक, तोड़ा दम

Edited By swetha,Updated: 21 Jul, 2019 10:08 AM

young man death

गिद्दड़बाहा-बठिंडा रेल सैक्शन पर पड़ते गांव बल्लुआना और सरदारगढ़ के मध्य गत देर शाम माल गाड़ी के नीचे आने से एक युवक की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

गिद्दड़बाहा(कुलभूषण, चावला): गिद्दड़बाहा-बठिंडा रेल सैक्शन पर पड़ते गांव बल्लुआना और सरदारगढ़ के मध्य गत देर शाम माल गाड़ी के नीचे आने से एक युवक की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

इस संबंधी रेलवे पुलिस के एच.सी. सुरिन्द्र सिंह ने बताया कि फिरोज (26) पुत्र मुनीर अली निवासी गांव नसीरपुर टप्पा मलई, उत्तर प्रदेश हाल आबाद जनता नगर बङ्क्षठडा गत देर शाम मलोट से बठिंडा जा रही माल गाड़ी के नीचे आ गया, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक फिरोज के शव को श्री विवेक आश्रम के शमिन्द्र सिंह मंगा और बाबा कल्याण देव की मदद से सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा में पहुंचा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के चाचा पप्पू के बयानों पर कार्रवाई अमल में लाते हुए शव को पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!