Edited By Updated: 19 Feb, 2016 04:52 PM
उत्तर प्रदेश सरकार ने सिख कैदी वरियाम को पक्की रिहाई दे दी है। वरियाम सिंह को रिहाई 25 साल आठ महीनों बाद मिली है। वरियाम सिंह की
चंडीगढ़: उत्तर प्रदेश सरकार ने सिख कैदी वरियाम को पक्की रिहाई दे दी है। वरियाम सिंह को रिहाई 25 साल आठ महीनों बाद मिली है। वरियाम सिंह की रिहाई में सबसे अहम योगदान राज्य के जेल मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया का रहा है। जेल से रिहा होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वरियाम सिंह को अपने घर चाय पर भी बुलाया। इस मौके पर वरियाम सिंह ने मुख्यमंत्री का रिहाई देने के लिए धन्यवाद भी किया।
सिख कैदियों की पक्की रिहाई के ज्वलंत मुद्दे के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने वरियाम सिंह को रिहाई देकर पहल की है। वरियाम सिंह का केस सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील के.टी.एस. तुलसी ने बिना पैसे से लड़ा। वरियाम सिंह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के पास के गांव लोपो चौगावों का निवासी है। उनको टांडा के अंतर्गत एक कत्ल केस में 1990 में गिरफ्तार किया गया था। 1995 में वरियाम सिंह को इसी केस में उम्र कैद की सज़ा सुनाई थी।