ट्राले की चपेट में आने से पल्लेदार की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Edited By Kalash,Updated: 26 Aug, 2026 05:44 PM

trailer hit men accident

श्री मुक्तसर साहिब के रेलवे स्टेशन पर हुए एक भयानक हादसे में एक 55 वर्षीय पल्लेदार की दर्दनाक मौत हो गई।

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): श्री मुक्तसर साहिब के रेलवे स्टेशन पर हुए एक भयानक हादसे में एक 55 वर्षीय पल्लेदार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष कुमार निवासी मोड़ रोड के तौर पर हुई है, जोकि पिछले करीब 30 सालों से रेलवे स्टेशन पर पल्लेदारी का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

प्राप्त जानकारी अनुसार यह हादसा दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच हुआ। सुभाष कुमार अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रेल गाड़ी में से माल के गट्टे उतारने की मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान एक ट्राला पीछे किया जा रहा था। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने बताया कि उन्होंने ट्राला चालक को रोकने के लिए कई आवाजें भी लगाईं, लेकिन चालक ने ट्राला नहीं रोका। इस दौरान सुभाष कुमार ट्राले की चपेट में आ गया।

हादसा इतना भयानक था कि ट्राला सुभाष कुमार के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। हादसे के तुरंत बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पारिवारिक सदस्यों अनुसार सुभाष कुमार ही घर में अकेला कमाने वाला सहारा था। इस घटना के बाद परिवार और साथी पल्लेदारों में गम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि पीड़ित परिवार ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!