Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Mar, 2018 09:50 AM
गिद्दड़बाहा की कोर्ट में पेशे से बैंक कर्मचारी लेखक विनीत बांसल ने दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली के खिलाफ केस किया है। लेखक विनीत बांसल ने बताया कि करीब 3 वर्ष पहले जब खली व विनीत बांसल के बीच खली की आत्मकथा लिखने के लिए एग्रीमैंट साइन हुआ था तो...
गिद्दड़बाहा (संध्या): गिद्दड़बाहा की कोर्ट में पेशे से बैंक कर्मचारी लेखक विनीत बांसल ने दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली के खिलाफ केस किया है। लेखक विनीत बांसल ने बताया कि करीब 3 वर्ष पहले जब खली व विनीत बांसल के बीच खली की आत्मकथा लिखने के लिए एग्रीमैंट साइन हुआ था तो उसमें साफ-साफ लिखा था कि आत्मकथा से होने वाली किसी भी तरह की आमदन को खली व लेखक विनीत बांसल के बीच 70:30 के अनुपात में बांटा जाएगा।
विनीत बांसल ने कई माह की मेहनत के बाद दी ग्रेट खली की आत्मकथा लिखी जिसको बाद में प्रकाशित किया गया। उन्होंने बताया कि सब कुछ सही चलता रहा लेकिन 21 अगस्त 2017 को विनीत बांसल को एक ई-मेल मिली कि दी ग्रेट खली ने मोटी रकम लेकर आत्मकथा के फिल्म राइट्स बेच दिए हैं। विनीत ने जब उक्त पूरी बातचीत बारे दी ग्रेट खली से बात की व इस बारे पूछा तो खली ने विनीत बांसल को उनका हिस्सा देने से साफ मना कर दिया। कोर्ट द्वारा बार-बार खली को नोटिस भी भेजा गया लेकिन उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।