रैगुलर करने की मांग को लेकर अध्यापकों ने किया विधायक के आवास का घेराव

Edited By Vaneet,Updated: 14 Nov, 2018 01:03 PM

teachers protest against demands lawmaker punjab kesari hindi news

सांझा अध्यापक मोर्चा पंजाब के आह्वान पर फरीदकोट जिले के अध्यापकों ने  हलका विधायक के आवास के सामने धरना लगाकर घेराव किया। इस एक्शन का नेतृत्व मोर्चे के नेता सुखविन्द्र सिंह सुक्खी, प्रेम चावला, सर्बजीत सिंह, मुख्त्यार सिंह मत्ता, गुरदयाल भट्टी,...

फरीदकोट(हाली): सांझा अध्यापक मोर्चा पंजाब के आह्वान पर फरीदकोट जिले के अध्यापकों ने  हलका विधायक के आवास के सामने धरना लगाकर घेराव किया। इस एक्शन का नेतृत्व मोर्चे के नेता सुखविन्द्र सिंह सुक्खी, प्रेम चावला, सर्बजीत सिंह, मुख्त्यार सिंह मत्ता, गुरदयाल भट्टी, सुखदर्शन सिंह, प्रदुमन पाल सिंह, जगसीर सिंह बराड़ व गगन पाहवा ने किया।
सांझा अध्यापक मोर्चे के कन्वीनर दीदार सिंह मुद्दकी, कुलविन्द्र सिंह मौड़, कुलदीप सिंह सहदेव, लखविन्द्र कौर, मनप्रीत कौर व कुलवंत सिंह चानी ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि पंजाब के शिक्षा सचिव की गैर-संवैधानिक कार्रवाई और अध्यापक विरोधी नीतियां अध्यापकों को तीखे संघर्षों के लिए मजबूर कर रही हैं। इस मौके पर केशव आजाद, साहिलदीप, जतिन्द्र कुमार, रुपिन्द्र वर्मा, जगजीत सिंह, बलवंत सिंह, वीर इन्द्रजीत पुरी, अशोक कौशल, गुरमीत सिंह, सतेश भून्दड़ व कुलदीप सिंह चाहल ने भी संबोधित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!