कर्ज से दुखी एक और किसान ने की आत्महत्या

Edited By Anjna,Updated: 25 Apr, 2018 12:25 PM

suicide case by the farmer

गांव शेर सिंह वाला के किसान सुरजीत सिंह (50) पुत्र बुक्कन सिंह ने गत दिवस आर्थिकतंगी के कारण अपने खेत में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई गुरजीत सिंह व गांव के पूर्व सरपंच गुरजिंद्र सिंह ने बताया कि मृतक ने कुछ समय पहले अपने पिता के नाम...

सादिक (परमजीत):गांव शेर सिंह वाला के किसान सुरजीत सिंह (50) पुत्र बुक्कन सिंह ने गत दिवस आर्थिकतंगी के कारण अपने खेत में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई गुरजीत सिंह व गांव के पूर्व सरपंच गुरजिंद्र सिंह ने बताया कि मृतक ने कुछ समय पहले अपने पिता के नाम पर काफी कर्ज लिया था, जिसमें से कुछ उसने प्रयोग कर लिया व बाकी रकम दूसरे भाइयों को दे दी।

इसके अलावा भी आढ़तियों व अन्य लोगों का करीब 5 लाख रुपए का और कर्जा था। इसके पास एक ट्रैक्टर भी था जो उसने किसी के पास 1 लाख रुपए में गिरवी रख दिया। अब ट्रैक्टर को लेकर घर में कलेश रहता था। इस कारण सुरजीत सिंह काफी दिनों से परेशान था। कम जमीन व सिर चढ़े अधिक कर्ज ने आखिर सुरजीत सिंह की जान ले ली। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक लड़के व लड़की को छोड़ गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!